परीक्षा में अच्छे अंक कैसे प्राप्त करें?
बताये गये टिप्स को अगर आप अपने एग्जाम की तैयारी में आज से ही पालन करना शुरू करें तो एग्जाम में 90% से अधिक मार्क्स आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, ज़रूरत है तो बस एग्जाम की तैयारी नियमित रूप से करने की और साथ ही साथ अपनी तरफ से एग्जाम की तैयारी में कोई कसर न छोड़ें| आलस्य में चीजों को आगे के लिए मत टालें, इससे सिर्फ नुकसान ही होगा| जो भी पढ़े उसे अच्छी तरह पढ़ें ताकि उसे बार-बार पढ़ने की आवश्यकता न पड़े और बाकि सिलेबस का नुकसान न हो| सवस्थ आहार और व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करें| टाइम मनेजमेंट पर खास ध्यान दें|
(1) टाइम टेबल बनाये: यह देखा गया हैं की टॉप पर आने वाले स्टूडेंट अपना एक टाइम टेबल जरूर बनाते हैं।अगर आप परीक्षा में अच्छे नंबर लाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपना एक टाइम टेबल निर्धारित करे। हर सब्जेक्ट को टाइम के अनुसार डिवाइड करके उसकी पढ़ाई करे। जिस विषय में आप ज्यादा कमजोर हैं, उस विषय पर आप ज्यादा से ज्यादा टाइम दे। लेकिन इस बात का भी ख्याल रखे की जिस विषय पर आपको अच्छी जानकारी हैं, उसे रिविजन करने के लिए भी समय दे। ऐसा नहीं होना चाहिए की सिर्फ आप उन्ही विषयों को समय देते हैं जिनमे आप कमज़ोर हैं, और उन विषयों को दोहराते भी नहीं हैं जिनमे आप मजबूत हैं। यानी की जो विषय आपको आते हैं ठीक हैं उन्हें अच्छे से दोहराए और कमजोर विषयों पर थोड़ा अधिक समय लगाये। विद्यार्थीयों की सबसे बड़ी समस्या यह होती हैं की वह टाइम टेबल तो बना लेते हैं। लेकिन जब उन्हें अपनाने की बारी आती हैं तो उसे कतराते हैं। अगर आप परीक्षा में अच्छे अंको से पास होना चाहते हैं तो अपने बनाये गये टाइम टेबल को न छोड़े। जैसा आपने टाइम टेबल निर्धारित किया हैं, उसे फॉलो करे, इससे आपको सफलता जरूर ही मिलती ही हैं।
(2) नोट्स बनाएं: यह जांचा और परखा हुआ नियम है | नोट्स हमेशा आपकी मदद करेंगे | जब भी आप पढ़ें या रिवीजन करें तो ध्यान से उसके नोट्स बनाते चलें| अक्सर बच्चे पढ़ाई टालते हैं और बाद में पूरा सिलेबस देखकर दवाब में आ जाते हैं, उस समय आपके बनाये नोट्स बहुत सहायक रहते है पुराना पढ़ा दोहराने के लिए और जो भी आप पढ़ रहे है उसे पढ़ने में या उसके नोट्स बनाने में लापरवाही न बरतें | अधूरा काम बाद में करने से आपके रिजल्ट पर असर पड़ता है | प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित करें और उसी के हिसाब से तैयारी के साथ अपने नोटेड को दोहराते रहें | (3) अच्छा भोजन खाएं: आपकी डाइट ऐसी होनी चाहिए जिसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक से अधिक हो| खाने में हरी सब्जियां, ताजा फल, डेयरी उत्पाद तथा अंड का सेवन करें | सूप, ग्रीन टी और फ्रेश जूस आपके डाइट चार्ट में हो, और हां जंक फूड से दूरी बनाए रखें |बहुत ज़यादा वसा वाली चीज़ें न खाएं| बहुत ज़यादा न कहें नही तो आलस का शिकार होजाएंगे|
(4) लिखकर करें प्रैक्टिस: बहुत से छात्रों की आदत होती है कि वे बोल कर या मन में याद करते हुए पढ़ते हैं। पर परीक्षा कि तैयारी के लिए केवल इतना ही काफी नहीं है। आपको लिखने की आदत भी होनी चाहिए और साथ ही आपकी लिखने की स्पीड भी अच्छी होनी चाहिए। कई बार बच्चे यह कहते हुए पाये जाते हैं कि उन्हें सब आता था लेकिन लिखने का समय नहीं मिला। यह दिक्कत आपके साथ न हो इसीलिए लिखने की आदत डालें, इससे आपको दो फायदे होंगे। आपकी लिखने की स्पीड तो अच्छी होगी ही साथ ही आपकी लिखावट में भी सुधार होगा जो बेहतर मार्क्स के लिए आपकी मदद करेगा
(5) गैजेट से दूर रहें: आजकल हर घर में मोबाइल और कम्प्युटर होते ही हैं। कुछ दिनों के लिए इन चीजों को अपने से दूर कर दें। खासकर बच्चों को गेमिंग आदि का कुछ ज़्यादा ही शौक होता है, तो आप इस तरफ खुद को आकर्षित न करें और मोबाइल तथा कम्प्युटर में बिताए जाने वाले वक़्त में कटौती करें। अपना एक टाइम बना लें जैसे कुह देर सुबह और कुछ देर रात में जिससे आप अपने आप को अपडेट रख सकें| आजकल हर तरह के स्टडी मटेरियल ऑनलाइन मिल जाते है जिससे आपको काफी मदद मिल सकती है|
(6) जल्दी उठने की आदत डालें: सुबह जल्दी उठना हर किसी के लिए अच्छा होता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो यह आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक हो सकता है। परीक्षा के कुछ महीनों पहले से ही सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें। सुबह अपने नियमित कार्यों को कर अपनी पढ़ाई शुरू करें। जल्दी उठ जाने पर आपका बहुत सा समय बच जाता है और दिन में आपको अधिक समय अपनी पढ़ाई के लिए मिलता है। वैसे तो सभी जानते हैं कि सुबह पढ़ना कितना लाभदायक है क्योंकि एक अच्छी नींद के बाद आप एकदम ताजा और ऊर्जा से भरे होते हैं| सुबह के समय शांति का भी माहौल रहता है| इसीलिए कहते भी हैं कि जल्दी सोना, जल्दी उठना आदमी को स्वस्थ, संपन्न और बुद्धि मान बनाता है| सुबह की हुई पढ़ाई आप लंबे समय तक याद रखते हैं|